logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: बिरला रेलवे गेट से खरप फ्लाईओवर के लिए राज्य सरकार द्वारा रेलवे को 3 करोड़ रू. प्रदान


अकोला: रेलवे सीमा के भीतर बिरला रेलवे गेट से न्यू तापड़िया नगर फ्लाईओवर तक का काम रुका हुआ है. इसके लिए निधि प्राप्त करने के लिए सांसद संजय धोत्रे व विधायक रणधीर सावरकर ने पहल की है. इसलिए राज्य सरकार की ओर से रेल विभाग को 3 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं.

न्यू तापड़िया नगर में रेलवे फ्लाईओवर मध्य रेलवे के साथ-साथ दक्षिण मध्य रेलवे को जोड़ता है. इस फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए 26 करोड़ रुपये की आवश्यकता है और इसके लिए केंद्रीय सड़क विकास मंत्री नितिन गडकरी की ओर प्रयास किए गए. उसके बाद केंद्र से राज्य सरकार को 11 करोड़ रुपये मिले और रेलवे विभाग को दिए गए है. जिसमें से पहले 8 करोड़ रुपये पंद्रह दिन पहले दिए गए थे और अब गुरूवार को सांसद संजय धोत्रे और विधायक रणधीर सावरकर के प्रयासों से पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसलिए रेलवे के लिए टेंडर निकालकर काम करना आसान हो गया है. 

60 फीसदी काम पूरा 

यह ब्रिज शहर के नए और ग्रामीण इलाकों को जोड़ता है और इसका 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इसके बाद शेष 40 प्रतिशत काम में तेजी लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही थीं.