Akola: मोरणा नदी सफाई अभियान के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब; 10 सामाजिक संगठनों ने मिलाया हाथ
अकोला: मोरणा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शुरू किया गया 'मोरणा नदी सफाई अभियान' दूसरे दिन भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहा। भाजपा नेता और स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल की संकल्पना से शुरू हुए इस जन-अभियान में अब तक 800 मीटर क्षेत्र से जलकुंभी (Water Hyacinth) निकालने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
सामाजिक संगठनों का मिला भारी समर्थन
इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता आज देखने को मिली, जब शहर के 10 प्रमुख सामाजिक संगठनों ने इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। श्रमदान करने पहुंचे कार्यकर्ताओं का स्वागत भाजपा नेता विधायक रणधीर सावरकर ने किया।
सहभागी होने वाले प्रमुख संगठन:
- जगदंबा मित्र मंडल
- संत गाडगेबाबा मित्र मंडल
- झुलेलाल युवाशक्ति
- श्याम बाबा युवाशक्ति
- राज राजेश्वर युवाशक्ति
- आदिवासी युवाशक्ति
- अमरनाथ यात्रा युवाशक्ति सहित अन्य संगठन।
प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति
नदी की स्वच्छता के इस संकल्प को मजबूती देने के लिए सांसद अनुप धोत्रे, मनपा सभापति विजय अग्रवाल, और महापौर शारदा खेडकर स्वयं मैदान में उतरे। उनके साथ महानगर के विभिन्न पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और नगरसेवक भी सफाई कार्य में जुटे रहे।
800 मीटर तक नदी हुई साफ
मशीनों और जनशक्ति के समन्वय से मोरणा नदी के पात्र से जलकुंभी निकाली जा रही है। आयोजकों का कहना है कि जिस तरह से सामाजिक संगठन और नागरिक इस अभियान से जुड़ रहे हैं, उससे जल्द ही मोरणा नदी का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा।
admin
News Admin