logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: राशनकार्ड धारकों को नहीं मिल रहा अनाज, सड़क पर उतरे लोग


अकोला: दीपावली का मौका आ चुका है, लेकिन राशन कार्ड धारकों को अभी भी दुकानों से अनाज नहीं मिल रहा है। इसी से नाराज होकर प्रभाग क्रमांक 13 के नागरिक सड़क पर उतर आए हैं। सरकारी राशन दूकान संचालक को लेकर पिछले कई दिनों से लोग शिकायत दर्ज कर रहे थे, लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके विरोध में नागरिक सडको पर उतर आए।

मिली जानकारी के अनुसार, गोकुल कॉलोनी क्षेत्र में पप्पू शुक्ला डीलर की सरकारी राशन की दुकान है। इस दुकान में कृषि नगर, पंचशील नगर, गोकुल कॉलोनी, तोशनीवाल लेआउट, द्वारका नगरी के लोग राशन कार्ड पर अनाज खरीदने के लिए राशन दुकानदार के पास आते हैं। लोगों का कहना है कि, पिछले कई सालों से राशन दुकान मालिक अनाज देने में टालमटोली करता है। लोगों का कहना है कि, कभी कहता है कि,  आपके कार्ड पर 5 किलो चावल और 5 किलो गेहूं मिलता है और कुछ नहीं मिलता है। आपका कार्ड बंद कर दिया गया है। तो किसी की मशीन बंद है, कल आ जाओ।

इसी के कारण इस महीने कई लोगों को अनाज नहीं मिला है। वहीं जब इसपर कार्रवाई करने की बात करते हैं तो वह जो करना है कर लो इसकी धमकी देता है। इसी को लेकर आज नागरिक सड़को पर उतर आये और प्रसाशन से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।