logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अकोला में सितंबर महीने में औसत से 100 मिमी ज्यादा बारिश, फसलों को भारी नुकसान


अकोला: जुलाई महीने से शुरू हुई बारिश सितंबर महीने में भी लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में सितंबर महीने के बीते 19 दिनों में जितनी बारिश होनी चाहिए थी उससे 100 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। लगातार हुई बारिश के कारण जिले के अंदर जितने भी छोटे बड़े जल परियोजना थी वह सब फूल हो चुके हैं। वहीं शहर की प्यास बुझाने वाले कात्या पूर्णा बांध में 93.71 प्रतिशत जल संग्रहण उपलब्ध हो गया है।

पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। सोयाबीन, मुंग और कपास की फसल पानी में बाह गई है। वहीं तुअर की फसल नहीं पानी में बाह गई है। ज्ञात हो कि, जुलाई और अगस्त में हुई बारिश के कारण मुंग, उडद और जोर की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। इसके बाद उन्हें सोयाबीन और फसल से उम्मीद थी। लेकिन लगातार बारिश से इसपर भी संकट गहरा गया है। 

शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव


लगातार बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जल जमाव होने की जानकारी सामने आई है। वहीं कई जगह तो घरों में भी पानी घुसने की बात सामने आई है। बारिश को लेकर मनपा की तैयारी की पोल खुल गई है।