logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: हिम्मत हो तो भारत जोड़ो यात्रा रोकें, राहुल की सरकार को चेतावनी


अकोला: चेतावनी भरे लब्जों में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार में यदि हिम्मत है तो भारत जोड़ों यात्रा को रोक कर दिखाएं. यह यात्रा एक विचार है. किसान, मेहनती, युवा, दूकानदार सभी की समस्या, वेदना, व्यथा लोग इस यात्रा के दौरान व्यक्त कर रहे हैं. यह पदयात्रा देश जोड़ने के उद्देश्य से निकाली गई है. पदयात्रा के माध्यम से प्रेम का संदेश दिया जा रहा है. द्वेष फैलाने का काम नहीं किया जा रहा है. 

विविधता में एकता ही पहचान

वाड़ेगांव में संवाददाताओं से बात करते हुए ने कहा कि देश में एक विचारधारा नफरत फैलानेवाली है और दूसरी विचारधारा लोगों को जोड़नेवाली है. विविधता में एकता की पहचान बनाए रखने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा जाएगी. महाराष्ट्र में यात्रा को भारी प्रतिसाद मिल रहा है. महात्मा गांधी ने पूरे देश में वर्धा में ही रहने का विचार क्यों किया, इस बात का उत्तर मुझे विदर्भ की भूमि में आने के बाद ही पता चला है. सच्ची काँग्रेस विदर्भ, महाराष्ट्र में है. 

कांग्रेस के विचारों की यह भूमि है. देश के विभाजित नहीं होने के बाद भी भारत जोड़ो यात्रा की जरुरत पर भाजपा सवाल उठा रही है. पिछले ८ वर्षों में देश का वातावरण पूर्ण रूप से  बदल चुका है. जनता की आवाज सुनी नहीं जा रही है. संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है. 

PM बनने का सोचा नहीं

यह पूछे जाने पर कि क्या वह 2024 में विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे तो राहुल ने कहा कि ध्यान भटकाने का बहुत अच्छा तरीका है. इस सवाल के बारे में सोचा नहीं हैं. हमने यात्रा शुरू की है, हम कश्मीर तक जाएंगे और तिरंगा लहराएंगे. यात्रा के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिषी नहीं हूं, हालांकि इसका सकारात्मक असर होगा. महाराष्ट्र में पार्टी की स्थिति कमजोर नहीं है. सबसे अच्छी प्रतिक्रिया महाराष्ट्र में मिली है. यहां पर कांग्रेस का डीएनए है.