logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: सब्जियों के दाम अब भी बढ़े, भारी बारिश का नतीजा


अकोला: अतिवृष्टि का परिणाम सब्जियों पर अभी भी दिखाई दे रहा है. बारिश खुलकर काफी दिन हो गए फिर भी अभी भी सब्जियों के दाम नियंत्रण में दिखाई नहीं दे रहे है. जिससे ग्राहकों के जेब पर अतिरिक्त बोजा पड़ रहा है. पालक 100 से 120 रू. किलो दर से खरीदी करना पड़ रहा है. सब्जियों के दाम स्थिर होने के लिए और कितना समय लगेगा यह प्रश्न ग्राहकों को पड़ा है. 

सब्जियों में बैंगन 80 रु., मेथी, 80 रु., हरा धनिया 80 रु. किलो से लेना पड़ रहा है. दुधी कद्दू, कवले जैसी सब्जी के अलावा अन्य सब्जियों के दाम बढ़े है. थोक बाजार और खुदरा बाजार के दामों में अंतर दिखाई देता है. शहर के बाहर की बस्तियों के लोगों को उसके लिए अधिक रकम अदा करना पड़ती है.  

वापसी की बारिश ने किया नुकसान 

अकोला शहर में चांदूर, वाडेगांव, पातुर, व्याला, रिधोरा और आस पास तथा बाहर गांव से भी सब्जियां आती है. लेकिन इस बार वापसी के बारिश ने सब्जियों का नुकसान किया. हाथ की फसल चली गई. जिससे बाजार पर असर पड़ा है. 

आवक भी घटी 

आवक घटने का परिणाम भी बाजार पर दिखाई दे रहा है. पहले जैसी सब्जियां बाजार में आती नहीं है. जिससे दर वृध्दि दिखाई दे रही है. सर्दियों में सब्जियों की आवक अच्छी रहती है. लेकिन इस बार परिणाम दिखाई नहीं दे रहा है. आनेवाले समय में परिस्थिति में सुधार हो सकता है. यह सब्जी विक्रेता अमोल वानखडे ने बताया है.