logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

भारत जोड़ों यात्रा इसलिए निकाली क्यूंकि बोलने का कहीं रास्ता नहीं बचा,कोई इसे रोकना चाहता है तो रोक कर दिखाए-गांधी


अकोला: शिवसेना ( शिंदे ) गुट के सांसद राहुल शेवाले ने भारत जोड़ों यात्रा को रोकने की मांग उठाई है इस पर राहुल जवाब ने देते हुए कहा की जो इसे रोकना चाहते है वह रोक कर दिखाए। राहुल गांधी अकोला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे.इस दौरान राहुल ने कहा की जब देश में बोलने के सभी रास्ते बंद हो चुके थे तब जाकर उन्होंने यह यात्रा निकालने का फैसला किया। उन्होंने बोला की हमने प्रेस में संसद में अपनी बात रखने का प्रयास किया लेकिन माइक ही बंद कर दिया जाता था.यह यात्रा इसलिए निकालनी पड़ी क्यूंकि कोई रास्ता ही नहीं बचा था. राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा की मौजूदा परिस्थिति में देश के सामने दो बड़ी समस्या है एक युवाओं को रोजगार और किसानों के प्रश्न ? जिन पर सरकार ध्यान नहीं दे रही.राहुल ने कहा की इस यात्रा के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है.महाराष्ट्र में तो हमें और  मिला है.नई चीजें सीखने समझने का मौका मिल रहा है,प्यार मिल रहा है.

 
लड़ाई दो पार्टियों की नहीं विचार की है 
राहुल ने कहा की हमारी लड़ाई दो पार्टियों की लड़ाई नहीं है विचारों की है.देश के सारे संस्थानों को ख़त्म किया जा रहा है.प्रेस पर पूरी तरह से भाजपा का नियंत्रण है.देश में दो अवधारणाएं है लेकिन जनता का परसेप्शन क्या है यह अधिक महत्वपूर्ण है.

 
पीएम बनाने के सवाल पर कहा आप मुझे भ्रमित न करें 
 
प्रेस में राहुल से पीएम बनने को लेकर सवाल पूछा गया इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा यह सवाल उन्हें भ्रमित करने के लिए है लेकिन वह इसके बारे में सोचते है उनका मक़सद देश को जोड़ने का है.इसलिए वह इस सवाल के बारे में सोचते ही नहीं भारत को जोड़ना उनकी तपस्या है.राहुल ने कहा बीजेपी की एप्रोच नफ़रत से भरी हुई है,डराने वाली है हिंसा फ़ैलाने वाली है.हम देश को जोड़ने का प्रयास कर रहे है.

 
कांग्रेस के लोगों को भी लग रहा है इस यात्रा से फायदा होगा 
एक सवाल जो इस यात्रा से भविष्य में पार्टी को होने वाले फ़ायदे से जुड़ा हुआ था इसके जवाब में राहुल ने जवाब दिया की कांग्रेस के लोगो को ऐसा लगता है की इससे फायदा होगा पैदल चलने के कई कई तरह के फ़ायदे होते है इससे वजन भी कम होता है.

 
विपक्ष की सफ़ाई हो रही है अच्छी बात है 
राहुल ने कहा की यात्रा में उनके साथ शिवसेना के एक विधायक ने भी हिस्सा लिया उन्होंने मुझे बताया की उन्हें भी गुवाहाटी जाने के लिए 50 करोड़ का ऑफर आया था लेकिन वो नहीं गए.जो कुछ हो रहा उससे एक चीज अच्छी यह भी हो रही है की विपक्ष की सफाई भी हो रही है.जिनकी मानसिकता भ्रष्टाचार की है वो भाजपा में जा रहे है.

 
जब विदर्भ को दर्द हुआ था यूपीए ने पैकेज दिया था 
विदर्भ में किसान आत्महत्याओं से जुड़े एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा की किसानों की समस्या अकेले विदर्भ की समस्या नहीं है लेकिन जब विदर्भ को दर्द हो रहा था तब किसानों को दर्द हो रहा है.राहुल ने कहा की विदर्भ और महाराष्ट्र में प्राकृतिक कांग्रेस का अस्तित्व है इसी लिए शायद महात्मा गांधी वर्धा आये थे.