logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

समृद्धि महामार्ग पर कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने उठाए सवाल, पूछा- इससे कौन होगा समृद्ध


अकोला: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने समृद्धि उद्घाटन पर सवाल उठाया है। इसी के साथ उन्होंने बड़ा आरोप भी लगाया है। रविवार को अकोला में एक कार्यक्रम बोलते हुए उन्होंने कहा कि, "समृद्धि हाईवे में कौन समृद्ध हुआ? यह प्रश्न महत्वपूर्ण है।  कुछ नेता और अधिकारी मालामाल हो गए हैं। मेरे पास सभी सबूत दस्तावेज हैं कि कोई कैसे समृद्ध हुआ। इसी के साथ पटोले ने जल्द ही इन सबूतों को सार्वजनिक करने की भी बात कही। 

पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "विदर्भ के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें थीं। आज विदर्भ में किसान बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं। यहां के प्रोजेक्ट गुजरात जा रहे हैं। दौरे से कोई फायदा नहीं हुआ, लेकिन निराशा हुई। पीएम के दौरे के लिए भारी खर्च और समय बर्बाद हुआ।" नाना पटोले ने आरोप लगाया कि यह दौरा जनता को अभिभूत करने के लिए था।