logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

CM शिंदे के पोते रुद्रांश पर उद्धव ठाकरे के दिए बयान की फडणवीस ने की निंदा, बयान वापस लेने की मांग


अकोला: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा विजयदशमी के दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पोते रुद्रांश को लेकर दिए बयान पर विरोधियों के निशाने पर हैं। भारतीय जनता पार्टी सहित शिंदे गुट के तमाम नेता लगातार ठाकरे पर निशाना साधा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शिवसेना प्रमुख के बयान की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने शिवसेना नेता से अपना बयान वापस लेने की मांग की है।

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री फडणवीस अकोला दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला नियोजन समिती की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बात की। इस दौरान जब उनसे ठाकरे के बयान को लेकर सवाल किया, जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उद्धव ठाकरे जैसे नेता को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के डेढ़ साल के पोते का नाम लेना चाहिए। हमें सोचना चाहिए कि महाराष्ट्र किधर जा रहा है। वास्तव में उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए।"

क्या कहा था ठाकरे ने?

उद्धव ठाकरे ने अपने भाषण में एकनाथ शिंदे के परिवार पर निशाना साधा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि, “पिता मुख्यमंत्री हैं, बेटा सांसद और पोते की नजर अब पार्षद पद पर है। उसे बड़ा होने दो। शिवसेना प्रमुख को लेकर शिंदे परिवार नाराज चल रहा है। मुख्यमंत्री शिंदे ने इसको लेकर ठाकरे पर पलटवार किया था। इसी के साथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कई सवाल पूछे थे।