logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

दशहरा के पहले फूलों की कीमतों में भारी उछाल, 50 से 100 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत


अकोला: नवरात्री में फूलो की कीमत में बड़ी वृद्धि देखी जा रही है। जिले के बाजारों में फूलों की कीमत 50 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल तक सभी तरह के त्योहारों और कार्यक्रमों पर रोक लगाई हुई थी। वहीं अब संक्रमण का असर समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने सभी तरह के आयोजन की मंजूरी दे दी है। ऐसे में खरीदारी को लेकर नागरिकों में उत्साह है। वहीं त्योहारों को देखते हुए  बाजार में फूलो की मांग बढ़ गई है। जिसके कारण फूलों की कीमतों में वृद्धि हुई है।

कोरोना संक्रमण बढ़ने, यात्रा प्रतिबंध और त्योहारों की पाबंदियों से फूलों की मांग आधी रह गई थी। जैसे ही कोरोना की दूसरी लहर थम गई है और सरकार ने त्योहार पर से पूरी तरह से प्रतिबंध हटा लिया है, सभी त्यौहार बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाए जा रहे हैं। पिछले साल बेमौसम बारिश से फूल खराब हो गए थे, जबकि आवक बढ़ने से व्यापारियों के लिए हजारों किलो फूल फेंकने का समय आ गया था।

व्यापापारियों में ख़ुशी का माहौल

फूलों को मिली अच्छी कीमतों पर किसान और व्यापारी बेहद खुश है। व्यापारियों का कहना है कि इस साल का दशहरा सुकून देने वाला है।  इस साल प्रकृति ने हमें समर्थन दिया है, फूल बाजार का वित्तीय गणित अच्छी स्थिति में है। दशहरे के अवसर पर विभिन्न फूलों की मांग को देखते हुए अकोला के थोक बाजार में व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि इस साल कारोबार में तेजी आएगी।