logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

मंत्री भुमरे का विधायक देशमुख पर बड़ा खुलासा, कहा- उद्धव ठाकरे को सीएम पद से हटाने की सबसे पहले बात उन्होंने की थी


अकोला: मंत्री संदीपान भुमरे (Minister Sandipaan Bhumre) ने विधायक नितिन देशमुख (Nitin Deshmukh) पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाने की बात सबसे पहले एकनाथ शिंदे से करने वाले देशमुख ही थी। इस के साथ उन्होंने कहा कि, विधायक ने जब यह बात कही थी उस समय मई वह मौजूद था। रविवार को अकोला दौरे पर पहुंचे रोजगार गारंटी योजना और बागवानी मंत्री भुमरे ने पत्रकारों से यह बात कही। भुमरे के इस बयान के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है। हालांकि, इस पर देशमुख की तरफ से कोई नहीं आया है।

ज्ञात हो कि, जब एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों ने बगावत की थी, उसमें नितिन देशमुख भी शामिल थी। हालांकि, दो दिन बाद वह महाराष्ट्र लौट आए थे। नागपुर पहुंचने के बाद उन्होंने शिंदे पर झूठ बोलकर पहले सूरत और फिर गुवाहाटी ले जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि, वह उद्धव ठाकरे के साथ है। वहीं इसके पहले उनकी पत्नी ने पुलिस में उनके किडनैप होने का मामला भी दर्ज कराया था।

मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे ने दिया धोखा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा, "देशमुख ने कहा था कि, जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए आपने धोखा दिया हमने  नहीं।" उन्होंने कहा, "जनता ने गठबंधन को समर्थन दिया था। लेकिन हमने महाविकास अघाड़ी सरकार बनाई। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए हम भी राज हो गए। लेकिन तब स्थिति और ख़राब हो गई जब हमरे मुख्यमंत्री हमसे नहीं मिल रहे थे।