logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

दशहरा रैली को लेकर शिंदे गुट को मिली अनुमति पर भड़के प्रमोद सावंत, कहा- हमने मांगी थी पहले इजाजत


अकोला: शिवाजी पार्क में दशहरा रैली को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच लगातार तनातनी है। इसी बीच बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ने शिंदे गुट को बीकेसी मैदान पर रैली करने की अनुमति दे दिया है। शिंदे गुट को मिली इस अनुमति पर शिवसेना सांसद प्रमोद सावंत भड़क गए हैं। अकोला में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "हमने पहले इजाजत मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद उस गुट को अनुमति मिली है।"

सावंत ने कहा, "जब से शिवसेना का निर्माण हुआ है तब से दशहरा के मौके पर जितनी भी सभा हुई वह शिवतीर्थ पर हुई। उसी मैदान पर खड़े होकर हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने हिन्दू और मराठी आदमी की दहाड़ सुनाई। जिसका परिणाम ये रहा की जनता ने सत्ता पर बैठा दिया।"उन्होंने कहा कि, शिवसेना और शिवतीर्थ का एक अनूट नाता है, जिसे कोई तोड़ नहीं सकता है।"

शिंदे गुट पर हमला करते हुए कहा कि, " जो चीज इतने दसको से शुरू है उसके लिए अनुमति की थोड़ी जरुरत है। वही इसके लिए इतनी गिरी हुई राजनीति करने की जरुरत क्या है। अब से रोका जाना चाहिए।"