logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

जर्जर हो चुकी हैं शहरी एवं ग्रामीण भागों की सड़कें, तुरंत मरम्मत अपेक्षित


अकोला: कहा जाता है कि विकास का मार्ग अच्छी सड़कों से गुजरता है, मगर जिले के शहरी एवं ग्रामीण भागों की सड़कों को देखकर लगता है कि इस बात की सरासर उपेक्षा की जा रही है. शहर में कुछ समय पहले ही बनाई गई सीमेंट की सड़कों को देखकर कोई विश्वास ही नहीं कर सकेगा कि सीमेंट की सड़कें भी इतनी घटिया हो सकती हैं. इससे ही साबित होता है कि संबंधित यंत्रणा कितनी ज्यादा लचर है. ग्रामीण भागों की स्थिति तो इससे भी बदतर है. सड़कें गड्ढों से भर गई हैं. कुछ जगहों पर गड्ढों में भरी गई निर्माण सामग्रियों के बह जाने सड़कें जानलेवा बन गई हैं. कुछ दिनों पहले तक बारिश जारी होने के चलते मरम्मत कार्य संभव नहीं थे, मगर अब बारिश कई दिनों से बंद है. इस बात को दृष्टि में रखते हुए अब उक्त कार्य शुरू किए जा सकते हैं.

संबंधित यंत्रणा पूर्णत: लचर


सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर शहरी एवं ग्रामीण भागों के लोग निर्माण विभाग एवं महामार्ग यंत्रणा के माध्यम से प्रयास करते हैं, मगर उक्त विभाग के कर्मी जिए पद्धति से कार्य करते हैं, उससे ही उनकी कार्य को लेकर उदासीनता उजागर हो जाती है. सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता तो इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें किसी से बात करने तक की फुरसत नहीं मिलती. उन्हें लोगों की असुविधा से कोई सरोकार ही नहीं है, मगर इस प्रवृत्ति पर लगाम जरूरी है. जिले में फिलहाल पालकमंत्री ही नहीं है. बच्चू कड़ू के पालकमंत्री पद पर कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऐसे कई ‘अतिव्यस्त’ लोगों को कार्यरत किया था, मगर फिलहाल ने सबकुछ ऑलवेल ही चल रहा है. इस स्थिति में सुधार अत्यंत आवश्यक है.