logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अमोल मिटकरी के मानहानि के नोटिस के जवाब में शिवा मोहोड़ ने दर्ज कराया 1 रूपए का दावा


अकोला- राष्ट्रवादी कांग्रेस में सामना आया अंतर्गत विवाद दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है.अकोला राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष शिवा मोहोड़ द्वारा अपनी ही पार्टी के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी पर कमीशन खोरी का आरोप लगाया गया.इस आरोप के जवाब में मिटकरी ने शिवा पर पांच करोड़ रूपए का मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है.मिटकरी के इस कदम का जवाब देते हुए शिवा ने उनके ख़िलाफ़ 1 रूपए का मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया है.अपने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवा ने कहा कि मिटकरी की हैसियत इतनी ही है इसलिए उन्होंने इस रकम की नोटिस दी है.अगर रक़म ज्यादा हो जाती तो उसके पैसे जमा करने के लिए मिटकरी को काली कमाई करनी पड़ती।

मिटकरी और शिवा का विवाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के दौरे के समय सामने आया था.शिवा के साथ कई कार्यकर्ताओं ने मिटकरी पर गंभीर आरोप लगाए थे.इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर और अधिक तेज हो गया.युवक कांग्रेस अकोला के अध्यक्ष शिवा मोहोड़ महानगर पालिका में सभागृह नेता भी रह चुके है.जबकि उनकी पत्नी किरण जिला परिषद सदस्य है.