logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला में हैरतअंगेज घटना- अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा युवक अचानक जिंदा हुआ


अकोला-बीमार 23 वर्षीय युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित किया। रिश्तेदार शोकाकुल वातावरण में उसका अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे इसी दौरान आश्चर्यजनक रूप से जिंदा हो गया.यह हैरतअंगेज किये जाने वाला मामला अकोला की पातुर तहसील के विवरा गांव में सामने आया है.जिसकी जोरदार चर्चा हो रही है.23 वर्षीय प्रशांत मेसरे युवक का नाम है जिसके साथ यह घटना हुई है.प्रशांत गांव में ही बतौर होमगार्ड सेवा में है.बीते कुछ वक्त से वह बीमार था.उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.यहाँ ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उसके रिश्तेदार उसे वापस घर लाये। गांव में ही उसके अंतिम संस्कार की तैयारी थी.उसे श्मशान भूमि ले जाया जा रहा था की वह अचानक उठ कर बैठ गया.यह सब देखकर मौजूद सब लोग हैरान और आवक रह गए.इस घटना के बाद प्रशांत को एक मंदिर में ले जाया गया.यह पूरी घटना तेजी के साथ आस पास के इलाके में फ़ैल गयी.इसके बाद बड़ी संख्या में प्रशांत को देखने के लिए मंदिर में भीड़ उमड़ पड़ी.इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। कुछ ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर संदेह व्यक्त करते हुए प्रशांत पर तंत्र-मंत्र का प्रचार करने का आरोप लगाया।