logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

ट्रक ने दोपहिया को पिछले से मारी टक्कर; आठ वर्षिता बेटी की मौत, माता-पिता गंभीर घायल 


अकोला: मूर्तिजापुर तहसील के माना थाना क्षेत्र के कुरुम सर्कल के नेशनल हाईवे नंबर 6 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। जहां एक ट्रक ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बैठे पति-पत्नी घायल हो गए, वहीं आठ वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद दो नो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, माधापुरी निवासी प्रिया अंबाददास सोलंकी अपने पिता अंबादास अरुण सोलंकी, मां दर्शन के साथ मोटरसाइकिल पर माधापुरी से कुरुम बस स्टेशन से दरियापुर तहसील के कोकर्डा में जा रही थी। जैसे ही तीनों अमरावती-अकोला रोड पर तीन पुलों के पास सुनील भागवत के खेत के पास से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से दो पहिया अनियंत्रित होकर सड़क के निचे गिर गए वहीं बच्ची ट्रक के टायर के निचे आगई। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रक को पीछा कर जामठी फाट से पकड़ लिया। पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक बच्ची के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।