logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

वो मुझे छोटा पप्पू कहते है अगर इससे जनता का भला हो तो मुझे कोई आपत्ति नहीं-आदित्य ठाकरे


अकोला:अकोला पहुंचे शिवसेना ( ठाकरे ) गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने राजनीतिक विरोधियों और पार्टी छोड़कर जाने वालों पर जमकर निशाना साधा। जिले के बालापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नारा दिया की ओला दुष्काळ जाहीर करा, अन्यथा खुर्ची खाली करा,’ ठाकरे ने जनसभा में बोला की गद्दारों ने असंवैधानिक रूप से सरकार स्थापित कर शिवसेना के साथ महाराष्ट्र की जनता को बड़ा धोखा दिया है.आने वाले कुछ महीनों में गद्दारों की सरकार गिर जायेगी। आदित्य बोले की एक तरफ शिवसेना के निष्ठावान लोकप्रतिनिधी,पदाधिकारी है तो दूसरी तरफ विश्वासघात करने वाले 40 गद्दार जिन्होंने धोख़े से सरकार बनाई है.किसान,महिला,उद्योजक जैसे अन्यों के प्रश्न को नजरअंदाज कर किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है.किसान तकलीफ में है हम जानते है.अतिवृष्टि हुई पर सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही.आज अगर महाविकास आघाडी सरकार होती तो समय पर अकाल घोषित हो जाता। राज्य में कृषि मंत्री कौन है यह भी कइयों को मालूम नहीं। जो कृषि मंत्री है वो कभी किसानों के आंसू पोछने नहीं आये.उन्होंने मुझे "छोटा पप्पू बोला" है,अगर सर्वसामान्य जनता का भला हो रहा हो तो मुझ पर किसी भी शब्द के माध्यम से की जाने वाले टिप्पणी पर मुझे कोई दिक्कत नहीं। लेकिन इसी छोटे पप्पू ने तुम्हे भागने पर मजबूर किया है यह मत भूले।उद्धव ठाकरे सिर्फ मुख्यमंत्री नहीं थे बल्कि महाराष्ट्र के परिवार प्रमुख थे.उन्होंने जो वचन दिया था उसे पूरा किया था.

देशमुख को लगाया गले,चाय वाले को पहनाया हार 

अपने अकोला दौरे के दौरान आदित्य ने कुछ ऐसा किये जिसने सभी का ध्यान उनकी तरफ मोड़ दिया। सभा के दौरान सब के सामने आदित्य ने नितिन देशमुख को गले लगाया।यह वही विधायक है जो पार्टी के बाग़ी विधायकों का साथ छोड़कर गुवाहाटी से वापस लौटे थे.इतना ही नहीं बीते दिनों चर्चा में आने वाले एक निष्ठावान शिवसैनिक के चाय स्टॉल पर भी भेंट दी और उसे फूलों की माला भी पहनाई।