logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: ट्रक ने दोपहिया को उड़ाया; एक की मौत एक घायल


दर्यापूर: तहसील के खोलापुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत रामकृष्ण महाविद्यालय के पास एक ट्रक ने दो पहिया को उड़ा दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई हैं। मृतक महिला की पहचान निर्मला नितिन गवई के रूप में की गई है। वहीं गाड़ी चला रहे महिला का बेटा नितिन गवई गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों दर्यापुर के निवासी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने बेटे के साथ दो पहिया से जा रही थी। दोपहिया वाहन गांव से मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी आ रहे  एमएच 27 X 7782 नामक दस पहिया ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाडी में बैठी महिला का सिर चक्के के नीचे आ आ गया। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक अनाज लेकर दारापुर से शिंगणापुर आ रहा था। दुर्घटना होते है चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में  चालक और वाहक दोनों ने खोलापुर थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

घटना की खबर जैसे ही इलाके में हवा की तरह फैली तो घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही खोलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को तिरपाल में लपेट कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: