logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

चांदूर रेलवे तहसील में तेंदुओं की दहशत, वन विभाग ने पकड़ने लगाए ट्रैप


अमरावती: चांदूर रेलवे तहसील के दिघी महल्ले गांव के सचिन महले के गन्ने के खेत में चार तेंदुओं को देखे जाने से किसानों, खेत मजदूरों और क्षेत्र के नागरिकों में दहशत फैल गई है। इस बात की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकार खेत में पहुंचे और खेत का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सतर्क रहने की अपील की। इसी के साथ तेंदुयों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाए गए हैं। 

दिघी महल्ले में सचिन महल्ले के गन्ने के खेत में तेंदुए जैसे चार जीव देखे गए। वर्तमान में खेत में खरीफ मौसम की अंतर-खेती का कार्य चल रहा है। इस बीच अब खेती करना जरूरी हो गया है तो तेंदुआ द्वारा नागरिकों में भय का माहौल पैदा करने से कृषि कार्य ठप हो गए हैं। 

तेंदुआ एक भयंकर जानवर है। वह कभी भी हमला कर सकता है। इससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और किसान व मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों की ओर जा रहे हैं। तेंदुओं के आतंक ने कृषि गतिविधियों को ठप कर दिया है। इस बीच वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

पैरों के निशान मिले


चांदूर रेलवे के वनपाल किशोर धोत्रे ने बताया कि, "सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो तेंदुए के पैरों के निशान मिले। तलाश जारी है और मंगलवार को इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। नागरिकों को सतर्क और सतर्क रहना चाहिए।"

यह भी पढ़ें: