logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: मुसाफिरों के लिए समृद्धि महामार्ग बन रहा सिरदर्द, घर जाने करना पड़ता है सीवरों से सफर


बुलढाणा: विदर्भ सहित पूरे राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले समृद्धि महामार्ग आसपास के गांव में रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तहसील अंतर्गत के ग्राम डोणगांव से गोहेगांव यातायात करने वाले मुसाफिरों को सुविधा के लिए बनाए गए समृद्धि महामार्ग के पुल के नीचे बने रास्ते से नियमित रूप से सफर करना पड़ रहा है। इस पुल के लिए सीवर बना हुआ है। जिसके कारण यह मार्ग नागरिकों का सिरदर्द बना हुआ है।

डोणगांव परिसर में समृध्दि महामार्ग बनाया गया है। कुछ जगह बड़े पुल होने के कारण रास्ते के किनारे बसे गांवों में आवाजाही करने के लिए इन पुलों के नीचे से रास्ता बनाया गया है। यह पुल बनाते समय पुल के नीचे जमा होने वाले पानी के रिसाव का नियोजन नहीं किया गया है। जिसके कारण अक्सर इस पुल के नीचे पानी जमा रहता है। बारिश के कारण यह सीवरों में तब्दील हो गया है। गांव से नियमित कई लोग प्रतिदिन इस मार्ग से आवाजाही करते है।

इस मार्ग पर बड़ा वाहन गुजरा तो बाइक चलाने वालों के कपड़े गंदे हो जाते है। इस वाहन को रास्ता ना दे तो, बाजू में जमा कीचड़ से वाहन फिसल जाता है। आठों माह इस पुल की यही हालत रहती है, जिसके कारण गोहेगांव के निवासियों के लिए समृद्धि महामार्ग सिरदर्द बना हुआ है। यह मार्ग वाशिम जिला व अकोला जिले को जोड़ता है जिसके कारण इस मार्ग पर भारी यातायात रहती है. इस समस्या से गांववासियों को निजात दिलाए यह मांग गांववासियों द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: