logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा के शेगांव में लम्पी बीमारी से तीन जानवरों की मौत


बुलढाणा: कई राज्यों में कहर बरपाने के बाद राज्य के गोवंश जानवरों पर भी जानलेवा बीमारी लम्पी का कहर देखा जा रहा है.बुलढाणा में इसका सबसे अधिक असर है और जिले में इस बीमारी से तीन जानवरों के मृत हो जाने की जानकारी सामने आयी है. साथ ही अकेले बुलढाणा में इस बीमारी से प्रभावित होने वाले जानवरों की संख्या सौ के पास हो गयी है जिसकी जानकारी पशु विभाग द्वारा दी गई है.

शेगांव तहसील में इस बीमारी का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है और अब तक 119 जानवर इस बीमारी के शिकार पाए गए है जिनमें से तीन की मौत होने की जानकारी निकल कर सामने आयी है. इस बीमारी के चलते किसान चिंता में है. 

शेगाव, देऊलगाव राजा, जळगाव जामोद, मलकापूर, मोताळा, सिंदखेड राजा तहसील में लम्पी का असर ज़्यादा है. खास है कि इस बीमारी के बढ़ने के ही साथ इसमें असरकारक वैक्सीन का भारी शॉर्टेज दिखाई दे रहा है. अकेले बुलढाणा जिले में डेढ़ लाख वैक्सीन की मांग की गयी है लेकिन अब तक इस वैक्सीन का उत्पादन मांग के अनुरूप किया जाता था इसलिए इसकी कमी दिखाई दे रही है.