logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव की नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला: अकोला में पति और ससुर समेत ससुराल के 6 लोगों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के शेगांव की रहने वाली एक नवविवाहिता द्वारा अकोला के डाबकी रोड इलाके में आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डाबकी रोड पुलिस ने मृतका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति और ससुर समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत त्वरित कदम उठाते हुए पति प्रदीप मोरे और ससुर दयाराम मोरे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले के अन्य चार आरोपी फिलहाल फरार हैं।

ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप
जानकारी के अनुसार, डाबकी रोड इलाके में रहने वाली सौ. पल्लवी प्रदीप मोरे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पल्लवी के मायके वालों ने डाबकी रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पल्लवी को लगातार मानसिक और पारिवारिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।

चार आरोपी फरार, पुलिस की टीमें कर रही हैं तलाश
इस मामले में पुलिस ने पति प्रदीप मोरे और ससुर दयाराम मोरे को तो हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन आरोपी गीता दयाराम मोरे, संदीप दयाराम मोरे, सपना संदीप मोरे और चैताली संदेश पहुरकर अभी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।

पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि नवविवाहिता को किस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था और आत्महत्या की मुख्य वजह क्या थी। इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और मृतका के परिजनों व स्थानीय नागरिकों ने सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।