logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, चेकबोरगांव की घटना


चंद्रपुर: कर्ज के बोझ से परेशान और हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश से फसल का नुकसान होता देख एक किसान ने फांसी लगाकर जीवन का अंत कर लिया। यह घटना आज रविवार को हुई। गोंडपिपरी तहसील के चेकबोरगांव के अल्पभूधारक किसान बाबाराव धोंडू मालेकर 65 ने फसल का नुकसान और कर्ज के बोझ से परेशान होकर गांव के समीपस्थ सालवे के खेत में पेड से फांसी लगा ली। यह घटना सुबह 11 बजे की है। बाबाराव मालेकर के पश्चात दो पुत्र, पत्नी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पंचनामे के लिए रवाना किया।

महावितरण के कार्यप्रणाली का शिकार

घर में कोई भी महंगी इलेक्ट्रिक वस्तू ना होते हुए उसे दो माह पूर्व 1 लाख 5 हजार का लाईट बिल आया था। इसके बाद महावितरण ने कम कर इसे 26 हजार कर दिया। इतनी भी राशि कहां से भरे यह प्रश्न बाबराव के समक्ष थी। इसी चिंता में उसने यह कदम उठाने की जानकारी उसके परिवार ने दी है।