logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा?


- पवन झबाडे

चंद्रपूर: ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बदलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सावली तालुका में बड़े राजनीतिक बदलाव की चर्चाओं के बीच विरोधी पक्षनेता तथा विधायक विजय वडेट्टीवार के करीबी और सावली तालुका में कांग्रेस की कमान संभालने वाले निखिल सुरमवार के घर शनिवार को भाजपा के चिमूर से विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगडिया ने अचानक सदिच्छा भेंट दी। इस मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सावली के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सन 2014 से विधायक विजय वडेट्टीवार ने ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में अपना राजनीतिक प्रभाव मजबूत किया। 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में वडेट्टीवार ने जीत दर्ज की। हालांकि, पिछले कुछ समय से सावली तालुका के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में सावली तालुका में भाजपा के नए चेहरे कृष्णा सहारे ने भी उल्लेखनीय वोट हासिल किए थे।

इसी बीच ‘साथ फाउंडेशन’ के संस्थापक अध्यक्ष रोहित बोम्मावार के भाजपा में शामिल होने के बाद सावली में भाजपा की राजनीतिक ताकत बढ़ने की चर्चा है। हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में सावली के कांग्रेस के पांच नगरसेवकों द्वारा भाजपा का साथ दिए जाने से कांग्रेस को राजनीतिक झटका लगा था। अब वडेट्टीवार के सावली में करीबी माने जाने वाले निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

भाजपा विधायक बंटी भांगडिया अपने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सीधे निखिल सुरमवार के घर पहुंचे। हालांकि इस मुलाकात को पारिवारिक या स्नेहपूर्ण मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन जिला परिषद चुनाव के पहले कांग्रेस के प्रमुख नेता के घर भाजपा विधायक की मौजूदगी और वहां हुआ जन्मदिन का सेलिब्रेशन राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस खेमे में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। क्या यह सिर्फ एक सदिच्छा भेंट थी या सावली की राजनीति में किसी नए समीकरण की शुरुआत? आने वाले दिनों में इसका जवाब सामने आने की संभावना है। फिलहाल, सुरमवार के घर हुई इस मुलाकात ने सावली की राजनीति में जरूर हलचल बढ़ा दी है।