logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: महाऔष्णिक विद्युत केंद्र (सीटीपीएस) में हुई 22 लाख रुपये की कॉपर केबल चोरी के मामले ने अब बेहद चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले एम एस एफ अधिकारियों के बाद अब सीटीपीएस के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शीलरत्न गोंगले के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। चोरी के माल में से सीधे 50 फीसदी ‘कमीशन’ मांगने की एक कथित ऑडियो क्लिप पुलिस के हाथ लगने से सुरक्षा यंत्रणा में खलबली मच गई है।

14 सितंबर को अतिसुरक्षित माने जाने वाले चंद्रपूर बिजली केंद्र परिसर से करीब 6 क्विंटल कॉपर केबल ट्रक में भरकर चोरी कर ली गई थी। इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने शुरुआत में 10 आरोपियों को 22 लाख 20 हजार रुपये के माल के साथ गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ने पर इस पूरे सिंडिकेट में 18 लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। अब सुरक्षा व्यवस्था के ‘बॉस’ माने जाने वाले मुख्य सुरक्षा अधिकारी की कथित भूमिका के सबूत सामने आने के बाद मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर 20 तक पहुंच गई है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

‘50 फीसदी दो, चोरी करो’—ऑडियो क्लिप से खुला राज

दुर्गापुर पुलिस के हाथ लगी एक महत्वपूर्ण ऑडियो क्लिप में शीलरत्न गोंगले द्वारा चोरी के माल की रकम में से 50 फीसदी हिस्सा मांगने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसी ऑडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। वहीं, पुलिस जांच में इस पूरे चोरी के रैकेट का मुख्य सूत्रधार ‘रहीम’ नामक व्यक्ति को बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मुख्य सुरक्षा अधिकारी और कथित सूत्रधार रहीम की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में और किन लोगों की भूमिका सामने आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।