logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

“मेरे नाम में ही 'वार' है, मुझसे पंगा मत लेना”, पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अधिकारियों को दी चेतावनी


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: आज वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मोहरली गेट का उद्घाटन और मोहरली गांव के लिए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में गांव के नागरिक, सरपंच, उपसरपंच, और वन विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। अपने भाषण के दौरान, मुनगंटीवार ने बफर और कोर क्षेत्रों के विकास के लिए जारी प्रयासों की सराहना की। 

इसके साथ उन्होंने इस अवसर पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “यह बाघों का जिला है। कुछ अधिकारी फाइलें रोककर रखते हैं, लेकिन बाघ के पंजे का अनुभव उन्हें जल्द ही हो सकता है।”

मुनगंटीवार ने अधिकारियों को सीधे संदेश देते हुए कहा, “मेरे नाम में ही 'वार' है, मुझसे पंगा मत लेना। मैं जानता हूँ कि वार कैसे करना है। उन्होंने अपने इस सख्त संदेश के माध्यम से अधिकारियों को आगाह किया कि यदि विकास कार्यों में रुकावटें पैदा करने की कोशिश की गई, तो सख्त कार्रवाई से भी नहीं चुकेंगे। मुनगंटीवार की यह चेतावनी अब लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। समारोह में शामिल नागरिकों ने मंत्री के इस सख्त रुख का समर्थन किया है।