logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Rajura Murder Case: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्तौल भी बरामद


चंद्रपुर: भाजपा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष सचिन डोहे के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को जंगल में भागते समय गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। आरोपी की पहचान नवजोत सिंह है। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

ज्ञात हो कि, रविवार 23 जुलाई की रात 8:30 बजे के बीच राजुरा शहर के सोमनाथपुर वार्ड  में भाजपा युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष सचिन डोहे के घर पर अञातो द्वारा गोलीबारी की थी। इस हमले में सचिन डोहे की पत्नी  पूर्वाशा की गोली लगने से मौत हो गई थी, वहीं लल्ली शेरगिल नमक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लल्ली शेरगिल नाम के युवक की सोमनाथपुर इलाके में रहने वाले एक युवक से पुरानी दुश्मनी थी। इनके बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी है। किन्हीं कारणों से दोबारा साथ न रहने पर युवक लल्ली शेरगिल को मारने की योजना बना रहा था। रविवार 23 जुलाई को जब दोनों फिर से भिड़ गए तो युवक ने लल्ली पर हमला करने की कोशिश की और लल्ली डोहे के घर की तरफ भाग गया। 

अपने शिकार को बचता देख हत्यारों ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली लल्ली शेरगिल की पीठ में जा लगी, जबकि दूसरी गोली अचानक निकली पूर्वाशा डोहे के दिल में लगी। गोली लगते ही पूर्वाशा वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई, जबकि लल्ली शेरगिल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत उपजिला अस्पताल राजुरा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने पूर्वशा डोहे को मृत घोषित कर दिया। जबकि लल्ली शेरगिल को गंभीर हालात में अस्पताल चंद्रपुर में स्थानांतरित कर दिया गया। वहां उनकी गोली निकालने के लिए सर्जरी की गई और पता चला है कि उनकी हालत स्थिर है।

घटना की जानकारी मिलते ही राजुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जबकि दूसरी टीम उपजिला अस्पताल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।  पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में डीबी टीम ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद सपोनि धर्मेंद्र जोशी की टीम को सूचना मिली कि नवजोत सिंह और नाबालिग दोनों गोली मारकर जंगल की ओर भागे हैं, उन्होंने तुरंत पीछा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो घटना में प्रयुक्त मैगजीन की 3 गोलियां, दो बिना चली गोलियां और दो चली हुई गोलियों के खोल बरामद हुए। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 34 और अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले के मुख्य आरोपी नवजोत सिंह पर पुलिस में मामला दर्ज है और उसे अवैध खतरनाक हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने पहले भी दो बार गिरफ्तार किया था और इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि उसके खिलाफ नांदेड़ जिले में भी मामला दर्ज किया गया है। दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।