logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

"तू दुर्गा, तू रणरागिणी, लड़ने वाले शेर की तू शेरनी", प्रतिभा धानोरकर के समर्थन वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल


चंद्रपुर: चन्द्रपुर के सांसद बालू धानोरकर का निधन पिछले दिनों नई दिल्ली में हो गया था। हालांकि, उनकी मौत हो चार दिन भी नहीं बीते की सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी और भद्रावती-वरोरा की विधायक प्रतिभा धानोरकर के समर्थन वाला एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक की तुलना दुर्गा से की गई है।

वायरल इस पोस्टर में दिवंगत सांसद धनोरकर और प्रतिभा की तस्वीर लगी हुई है। इसी के साथ विधायक के समर्थन में "तू दुर्गा, तू रणरागिणी, लड़ने वाले शेर की तू  शेरनी" लिखा हुआ है। इस पोस्टर एक सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सांसद के निधन के बाद चर्चा शुरू हो गई थी की उनकी जगह कौन लेगा। वहीं इस पोस्टर के सामने आने के बाद यह कयास लगना शुरू हो गया है कि, प्रतिभा ने उत्तराधिकारी के तौर पर खुद को पेश कर दिया है।  

पोस्टर से विरोधियों को दिया सन्देश

चल रही चर्चाओं को माने तो प्रतिभा ने उत्तराधिकारी के साथ-साथ अपने विरोधियों को भी सन्देश दे दिया है। पोस्टर जारी कर विधायक ने यह बताने की कोशिश कि, भले ही बालू धानोरकर नहीं है, लेकिन उनकी जगह मैं पूरी ताकत से मैदान में खड़ी हूँ। इसी के साथ जानकारी सामने आई है कि, आज शनिवार से सांसद का जनसंपर्क कार्यालय भी शुरू हो गया है।

धानोरकर और वडेट्टीवार पर चल रहा था कोल्डवार

ज्ञात हो कि, पिछले कई समय से जिले में वर्चस्व को लेकर पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार और बालू धानोरकर के बीच कोल्डवार शुरू थी। दोनों विभिन्न मौके पर एक दूसरे को हराने में लगे हुए थे। हाल ही में हुए बाजार समिति चुनाव में वडेट्टीवार ने भाजपा के साथ मिलकर धानोरकर के पैनल को हटा दिया था। वहीं दूसरी तरफ धानोरकर ने शिकायत कर वडेट्टीवार समर्थकों को जिला और अन्य मोर्चा अध्यक्ष पद से हटवा दिया था।