logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तीन किलों गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक लाख का सामान भी जब्त


चंद्रपुर: जिले में नशे की तस्करी के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर राजुरा पुलिस की डीबी टीम ने शहर के सोनिया नगर इलाके में मंगलवार 8 अगस्त की सुबह साढ़े तीन किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम यथिल गणपत उर्फ ​​गणप्या वसंत बावनकर (30) है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख का सामान भी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, सोनिया नगर वार्ड निवासी आरोपी गणपत उर्फ ​​गणप्या वसंत बावनकर पिछले कुछ समय से शहर में अवैध रूप से गांजा की तस्करी और बिक्री कर रहा है। मामले की सूचना मिलने पर थानेदार विशाल नागरगोजे के मार्गदर्शन में सपोनि धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में डीबी टीम ने सुबह करीब 8:00 बजे सोनिया नगर में गणपत बावनकर के घर पर छापा मारा। 

इस दौरान पुलिस को उसके एक्टिवा दुपहिया वाहन से तीन किलो कीमती 30000/- रूपये का गांजा जब्त किया। डीबी टीम ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया जहां से गांजा मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।