logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कई दिनों के आराम पश्चात शनिवार को जमकर बरसे बादल


चंद्रपुर: पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। लेकिन शनिवार सुबह से ही जिले भर में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ज्ञात हो कि, मौसम विभाग ने जिले में 18 से 20 अगस्त के बीच यलो अलर्ट घोषित किया हुआ है। 

बीते दो दिनों से जिले में बादल छाये हुए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश हो रही थी। कभी-कभी धूप भी तेज़ होती थी। लेकिन शुक्रवार की सुबह भारी बारिश हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक बारिश रुकी रही। लेकिन रात में फिर से बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शनिवार को सुबह से ही सभी जगह तेज बारिश शुरू हो गयी।इस बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़क और शहर के अंदरूनी हिस्सों की बस्तियों में पानी जमा हो गया है। नदी उफान पर है।