logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नाना पटोले को बड़ा झटका, प्रकाश देवताले को पद से हटाने के निर्णय पर लगाई रोक


चंद्रपुर: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को बड़ा झटका लगा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने नाना के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें उन्होंने विजय वडेट्टीवार के समर्थक और जिला अध्यक्ष रहे प्रकाश देवताले को उनके पद से हटा दिया था। पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को पत्र जारी करते हुए कहा कि, एआईसीसी को जानकारी दिए बिना यह निर्णय लिया।  

ज्ञात हो कि, बाजार समिति चुनाव के समय दिवंगत सांसद बाळू धानोरकर के पैनल को हराने के लिए वडेट्टीवार समर्थको ने भाजपा समर्थक पैनल के साथ गठबंधन किया है। चुनाव में गठबंधन को बड़ी जीत मिली, वहीं धानोरकर को हार का सामना करना पड़ा। वहीं निर्णय आने के बाद प्रकाश देवताले भाजपा अध्यक्ष के साथ नाचते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर नाना ने कार्रवाई करते हुए देवताले को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

नाना पटोले के इस निर्णय के बाद से वडेट्टीवार और उनके बीच विवाद शुरू हो गया था। दोनों नेता एक दूसरे पर लगातार हमला बोलते रहे। वहीं इसको लेकर वडेट्टीवार ने पार्टी आलाकमान से शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने आलाकमान से पटोले पर बिना पक्ष जाने कार्रवाई करने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद आज वेणुगोपाल ने निर्णय को अवैध बताते हुए इसपर रोक लगा दी। 

जिले में वडेट्टीवार की पकड़ हो रही मजबूत 

दिवंगत सांसद बालू धानोरकर के निधन के बाद से जिले पर पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार की पकड़ मजबूत होती जा रही है। बीते दिनों धानोरकर समर्थक रामु तिवारी से जिले का प्रभार लेकर राजुरा विधायक शुभाष धोटे को दे दिया गया था। वहीं आज पार्टी आलाकमान ने देवताले पर की गई कार्रवाई पर रोक लगा दी।