logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नदी में बहे तीनों छात्रों के शव मिले


चंद्रपुर: शनिवार की शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद तोहगांव के शिंदी घाट पर वर्धा नदी के किनारे खेकडे और मछलियां पकडने और तैराकी का आनंद लूटने गए तीन छात्र नदी के बहाव में बह गए थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना गोंडपिपरी तहसील के तोहगांव में शनिवार 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे हुई। 

घटना की जानकारी विवादमुक्त ग्राम समिति के अध्यक्ष खामनकर और ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर तीनों की खोजबीन शुरू कर दी थी। पानी का बहाव बढ जाने से रात में खोज में बाधा निर्माण हो रही थी। पानी बहे तीनों छात्रों के शव आज रविवार को बरामद हुए है।यह घटना से 1 से 2 किमी दूरी पर मिले।

पानी के बहाव में बह गए प्रतीक नेताजी जुनघरे का शव सुबह 6 बजे मिला।, सोनल सुरेश रायपुरे का शव सुबह 11 बजे और निर्दोश ईश्वर रंगारी का शव आर्वी पुल के पास दोपहर 12बजे मिला। शवों को देख उनके परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर फैली हुई थी। घटनास्थल पर तहसीलदार शुभम बहाकर सुबह से मौजूद थे। इस दौरान विधायक सुभाष धोटे और जिलाधिकारी विनय गौडा ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और मृतकों के परिवार को सात्वंना दी।