logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मनपा द्वारा चलाया गया सफाई अभियान, आयुक्त ने किया निरीक्षण


चंद्रपुर: जिले में लगातार हो रही बारिश और इराई नदी के तीन गेट खोले जाने के कारण इराई नदी का पानी शहर की बस्तियों में घुस गया। कई बस्तियों में पानी भर गया है और नागरिकों को काफी नुकसान हुआ है। इस बीच, नगर निगम आयुक्त विपिन पालीवाल और कलेक्टर विनय गौड़ा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

शहर के वडगांव, रहमत नगर, सिस्टर कॉलोनी, विठ्ठलमंदिर वार्ड, राजनगर आदि कॉलोनियों में बैक वॉटर घुसने से पूरे इलाके में पानी भर गया है। पानी से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। कई लोगों के अनाज की क्षति हुई है, शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाके से पांच सौ बारह लोगों को बचाया गया। 

सैकड़ों परिवारों को नगर निगम के स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच, नगर आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और कहा कि पूरे क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया है और नागरिकों से नेत्र रोग के प्रति उचित देखभाल करने की अपील की गयी है।

देखें वीडियो: