logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खेत में मिला जंगली हाथी का शव, करंट लगने से मौत की आशंका


चंद्रपुर: सिंदेवाही नियत क्षेत्र लोनखैरी कक्ष क्र. 247 आरएफ के सीमा पर स्थित चिटकी गांव के एक खेत में जंगली हाथी मृत पाया गया। जानकारी मिलते ही लोनखेरी के बीट वनरक्षक एन.पी. राठोड ने को मिलने पर सिंदेवाही के क्षेत्र सहायक अपने अधीनस्थ कर्मियो के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक हाथी  आसाम, ओडिशा होते हुए गडचिरोली पहुंचा था। अपने झुण्ड से भटक जाने के कारण वह परिसर में घूम रहा था। करंट लगने से हाथी की मौत होने की बात कही जारही है। 

घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. इसके उपरांत घटनास्थल पर डा. जितेंद्र रामगांवकर, मुख्य वनसंरक्षक चंद्रपुर वनवृत्त, दीपेश मल्होत्रा, उपवनसंरक्षक, ब्रम्हपुरी वनविभाग ब्रम्हपुरी, एम.बी. चोपडे, सहायक वनरक्षक (प्रादे. एवं वन्यजीव) ब्रम्हपुरी, हजारे, सहायक वनसंरक्षक (तेंदू) ब्रम्हपुरी वनविभाग ब्रम्हपुरी, डा. रविकांत खोब्रागडे, पशुवैद्यकीय अधिकारी (वन्यजीव)टीएटीआर चंद्रपुर, चंद्रपुर एनटीसीए के प्रतिनिधि बंडू धोतरे, मानद वन्यजीव रक्षक, प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्यजीव)के प्रतिनिधि विवेक करंबेकर, डा. सुरपाम, पशुधन विकास अधिकारी, सिंदेवाही, डा. शालिनी लोंढे, पशुधनविकास अधिकारी, सिंदेवाही के उपस्थिति में हाथी का निरीक्षण किया गया

इस मामले में वन विभाग ने चिटकी निवासी अशोक पांडुरंग बोरकर (65) और अजय अशोक बोरकर (29) के खिलाफ पी.ओ.आर. क. 09130/ 228231 के तहत वनअपराध दर्ज कर दोनों को जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है. आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू है.