logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

नदी में नहाने का लालच पड़ा भारी, तीन की मौत, दो बाल-बाल बचे


चंद्रपूर: जिले के माजरी में बड़ा हादसा हो गया, जहां वर्धा नदी में नहाने गए पांच युवक पानी में डूब गए।इस हादसे में एक नाबालिग सहित तीन की मौत हो गई, वहीं दो को बचा लिया गया। घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को ढूढना शुरु कर दिया, हालांकि  गहराई ज्यादा होने के कारण शव को ढूढा नही जा सका।

मृतकों की पहचान संकेत पुंडलिक नगराले (28), अनिरुद्ध चाफले (23) और हरी चाफले (16) के रूप में हुई है। तीनो यवतमाल जिले के वनी तहसील के विट्ठलवाड़ी के निवासी थे।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिव रात्रि होने के कारण वनी से 11 युवकों का जत्था भटली के प्रसिद्ध शिव मंदिर आया था। शिवलिंग के दर्शन करने के बाद सभी लौट रहे थे। तभी मृतकों सहित पांच युवकों को वर्धा नदी में नहाने की इच्छा हुई। जिसके बाद सभी पानी में उतर गए। गहराई का अंदाज नही लगने के कारण सभी डूबने लगे। 

दोस्तों को डूबते देख अन्य युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, जिसमें दो को ही बचाया जा सका। वहीं तीन पानी में डूब गए। हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव शवों को ढूढना शुरु किया। हालांकि, नदी की गहराई ज्यादा होने के कारण शवों को ढूढा नही जा सका।