logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: उम्मीदवारी के पहले ही प्रतिभा धानोरकर ने प्रचार किया तेज, चुनाव सामग्री निर्माण का दिया आर्डर


चंद्रपुर: चंद्रपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उसके पहले ही विधायक प्रतिभा धानोरकर ने चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के निर्माण का आर्डर दे दिया है। 

चंद्रपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। वरोरा विधायक धानोरकर और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार लगातार सीट पर अपना दावा कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने मुंबई से लेकर दिल्ली तक दौड़ भी शुरू कर दी है। एक तरफ जहाँ दोनों नेता टिकट मिलने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रचार में इस्तेमाल होने वाली वस्तु  और सामग्री  बनाना भी शुरू कर दिया है।

नागपुर की एक संस्था ने विधायक प्रतिभा धानोरकर के लिए चुनाव में प्रचार में इस्तेमाल होने वाले झंडे, टीशर्ट सहित दुपट्टा बनाना शुरू कर दिया है। प्रचार में इस्तेमाल होने वाले टी शर्ट  के दोनों साइड  प्रतिभा सहित उनके दिवंगत पति बाळू धानोरकर की तस्वीर लगी हुई है। वहीं विकास का सपना नहीं, प्रत्यक्ष कृति, प्रत्यक्ष विकास का स्लोगन भी लगा हुआ है।

ज्ञात हो कि, धानोरकर और वडेट्टीवार लगातार चंद्रपुर लोकसभा सीट पर अपना दावा कर रहे हैं। हालांकि, अब देखना होगा कांग्रेस आलाकमान किस पर भरोसा जताते हुए आगामी चुनाव में मौका देता है। 

देखें वीडियो: