logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पहले शिकार, फिर हमला… और अचानक मौत! सिंदेवही में बाघिन की अचानक मौत से खड़े हुए कई सवाल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के सिंदेवाही तहसील में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बाघिन ने पहले बैल का शिकार किया, फिर ड्यूटी पर तैनात वनरक्षक पर हमला कर दिया। हमले के करीब एक घंटे बाद वही बाघिन खेत में मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह घटना रत्नापुर क्षेत्र के खेतों में हुई। जानकारी के अनुसार, एक पट्टेदार बाघिन अपने तीन शावकों के साथ खेतों में घूमती देखी गई थी। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

इसी दौरान बाघिन ने वनरक्षक सज्जन पारेकर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी जांघ में गहरी चोट आई है और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें तुरंत इलाज के लिए चंद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हमले के करीब एक घंटे बाद पास के धान के खेत में बाघिन मृत अवस्था में पाई गई। बाघिन की अचानक मौत, उसकी पहले की आक्रामकता और उसके तीन शावकों के लापता होने से वन विभाग के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल शावकों की तलाश जारी है और बाघिन की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत किसी आंतरिक चोट, बीमारी या अन्य कारणों से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।