logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खेत में काम कर रही महिला पर गिरी बिजली, मौके पर हुई मौत


चंद्रपुर: जिले के ब्रह्मपुरी तहसील के बोतल स्थिति के खेत में काम कर रही महिला पर बिजली गिर गई। जिसमें मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गीता उर्फ प्रांजली पुरुषोत्तम ढोंगे ( 41) है। महिला मजदुर है और अपनी अन्य साथियों के साथ वह खेत में धान बुवाई का काम कर रही रही। यह घटना बुधवार दोपहर तीन बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुरी तालुका में बड़े पैमाने पर धान की रोपाई और रोपाई का काम चल रहा है। लेकिन पिछले एक हफ्ते से इलाके में गरज-चमक के साथ काफी बारिश हो रही है और इस वजह से ब्रह्मपुरी इलाके में काम बढ़ गया है। बताया गया है कि महिला प्रांजली गांव के अन्य किसानों के खेतों में मजदूरी करने का काम कर रही रही। 

आज बुधवार को दोपहर तीन बजे के करीब अचानक बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई और आकाशीय बिजली खेत में काम कर रही महिला  पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग को दे दी गयी है। परिवार के मुताबिक आगे की जांच जारी है। महिला को दो बेटियां हैं, वहीं पति भी मजदूरी का काम करता है।