logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लिफ्ट देने के बहाने नाबलिग के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: जिले के बल्लारशाह तहसील से नाबालिग से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर 2 आरोपियों ने बारी-बारी से हैवानियत की। दिल दहला देने वाली यह घटना 6 जुलाई को शाम करीब 7 बजे तहसील के कलमना वन क्षेत्र में हुई। इस मामले में पीड़ित लड़की की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तिरूपति पोलाडवार उम्र 22 वर्ष, रा मुलचेरा, ता गढ़चिरौली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी मोरेश्वर जम्पलवार रा केल्जर, राजुरा फरार है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़ित राजुरा तहसील के केलज़ार गई थी। यहां से वह अपने पैतृक गांव के लिए निकली। पीड़ित बामनी फाटा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी तिरूपति पोलाद्वार और मोरेश्वर जम्पलवार अपने दोपहिया वाहन से मोटरसाइकिल पर आए। हमारे साथ चलो, पैसे बचेंगे, कहकर उन्होंने उसे बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे जंगल लेकर गए बारी बारी बलात्कार किया। 

इसके बाद आरोपियों ने सड़क पर लाकर छोड़ दिया। पीड़ित ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़िता की शिकायत पर राजुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को तिरूपति गिरफ्तार कर लिया। वहीं मोरेश्वर फरार है। पुलिस ने आरोपी तिरूपति को अदालत में पेश किया, जहां उसे तीन दिन की रिमांड में भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की खोज कर रही है।