logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में जंगली जानवरों का आतंक; बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर रूप से जख्मी


चंद्रपुर: जिले में जंगली जानवरों और मानव के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन जंगली जानवरों के हमले में लोगों की जान जा रही है। गुरुवार को जिले से जंगली जानवरों के हमले की दो घटना सामने आई। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना मूल तहसील के भादुरनी में हुई, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए बुजुर्ग पर झाड़ियों में छुपे बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में बाघ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किसान का नाम तुळशीदास सुरेश सोनुले है। बुजुर्ग की आवाज सुनकर जैसे ही अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे बाघ वहां से भाग निकला। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। जहां पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दूसरी घटना सिंदेवही तहसील में हुई, जहां खेत में काम कर रही महिला अर्चना भास्कर लोखंडे पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।