logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मुंह में बोतल लेकर घूमता दिखाई दिया बाघ, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल


चंद्रपुर: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से एक अनोखा वीडियो सामने आया है। जहां एक बाघ पानी से प्लास्टिक का बॉटल  उठाते हुए दिखा रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो के सामने आने के बाद अब टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक प्रबंधन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व  केवल विदर्भ का ही नहीं बल्कि देश भर में प्रसिद्ध है। यहाँ मौजूद बाघों को देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस दौरान लोग पानी के लिए पस्टिक का बॉटल इस्तेमाल करते हैं और उसे जंगल में ही फेंक देते हैं। जिससे जंगली जानवरों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

इसी समस्या को सुलझाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने टाइगर रिजर्व को प्लास्टिक और कचरे से मुक्त रखने के लिए विशेष नियम तैयार किए हैं। हालांकि, इस पर अमल होता नहीं दिख रहा है। बीते दिनों एक निमढेला बफर जोन के 'जांभुलदोह' सीमेंट बांध क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया। जहां नयनतारा नामक बाघिन अपने मुँह में प्लास्टिक का बॉटल लेकर घूमती दिखाई दी।

वन्यजीव प्रेमी दीप कथिकर ने 29 दिसंबर को इसे अपने कैमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन के कार्यप्रणाली और प्लास्टिक प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। ज्ञात हो कि, यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा वीडियो सामने आया है। इसके पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आये हैं जहां बाघ प्लास्टिक की बॉटल या आया कोई वस्तु मुँह में लेकर घूमते दिखाई पड़े।