logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने पी शराब, ताड़ोबा प्रबंधन ने 25 हजार का लगाया जुर्माना


नागपुर: ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा शराब पिने की घटना सामने आई है। मामला सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सभी पांच पर्यटकों पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ज्ञात हो कि, यह पहला मौका नहीं है जब पर्यटकों ने नियमों को भांग किया है। इसके पहले भी ऐसा ही एक वाक्य हुआ था, जहां प्रशासन ने कार्रवाई की थी।


सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह सफारी के दौरान एक गाइड ने मोहरली गेट की ओर से पर्यटकों को नशे में धुत होकर जिप्सी में सफर करते हुए देखा। हालांकि गाइड ने जिप्सी में शराब पीने से मना किया, लेकिन पर्यटक नहीं माने। इसके चलते वह जिप्सियों को सीधे मोहरली गेट पर ले आए। इसकी जानकारी मोहरली कार्यालय में दी गयी। इसके बाद ताड़ोबा प्रबंधन ने 5 पर्यटकों पर जुर्माना लगाया। बताया जा रहा है कि पहले भी कुछ पर्यटकों को शराब पीते देखा गया है और उनसे जुर्माना भी वसूला गया है।