logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: "दो पहलवान लड़ रहे हैं, पहले उन्हें जीतने दो!" भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी पर विजय वडेट्टीवार का तंज


-(पवन झबाडे)

चंद्रपुर: जिले में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी अब राजनीतिक खेमे मे  चर्चा का विषय बना हुआ है। जिले के दो प्रमुख भाजपा विधायक  सुधीर मुनगंटीवार और किशोर जोरगेवार  के बीच का राजनैतिक संघर्ष अब किसी से छुपा नहीं है। इसी पृष्ठभूमि पर कांग्रेस के विधानसभा गुटनेता और ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय वडेट्टीवार ने भाजपा नेताओं पर करारा तंज कसते हुए दोनों नेताओं पर टिप्पणी की।

आज चंद्रपुर में मीडिया से  साधते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "जिले में भाजपा के दो विधायक फिलहाल संघर्ष के मैदान में हैं। उसमें भी मुंबई के सागर बंगले की मेहरबानी से एक विधायक सूर्योदय की ओर झुका है और दूसरा सूर्यास्त की ओर!" ऐसे शब्दों में वडेट्टीवार ने मुनगंटीवार और जोरगेवार के आपसी संघर्ष पर सीधा इशारा किया।

इसी दौरान उन्होंने हसत-हसत आगे कहा, "वो दोनों पहलवान अभी आपस में भिड़े हुए हैं, हमें तो इसमें बड़ा आनंद आ रहा है! पहले उन्हें लड़ने दीजिए, जीतने दीजिए... और जो पहलवान जीत जाएगा, उससे हमारी असली लड़ाई होगी।"वडेट्टीवार के इस बयान के बाद भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी और मतभेद एक बार फिर जिले की राजकीय चर्चा का केंद्रबिंदु बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों के परिप्रेक्ष्य में इस गुटबाजी का भाजपा पर क्या असर होता है।