logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के चार की मौत


चंद्रपुर: राजुरा निवासी रिश्तेदार के यहाँ से यवतमाल के मारेगांव लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रफीक नबी वस्ताद शेख, उनकी पत्नी संजीदा रफीक शेख, यूसुफ नबी वस्ताद शेख, उनकी पत्नी मुमताज यूसुफ शेख के रूप में हुई है। यह हादसा शुक्रवार दोपहर 2 बजे घुग्घुस के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मारेगांव निवासी गुरुवार को अपने रिश्तेदार के यहाँ शामिल होने गए थे। वहीं आज सभी बोलेरो क्रमांक एमएच 29, बीसी 6321 से मारेगांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वाहन घुग्घुस के पास चिंचोला गांव के पास पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर एक स्थिर ट्रक से टकरा गई।

हादसे में  बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाडी के अंदर बैठे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के हर हिस्से को गैस कटर से काटकर मृतकों के शरीर को निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।