logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ के हमले में महिला की मौत, तलोधी वन क्षेत्र की घटना


चंद्रपुर: ब्रम्हपुरी वन प्रभाग के तलोधी वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अकापुर के शेट शिवरा में बाघ के हमले में एक महिला, दुर्गा जीवन चनाफने (47) की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे सामने आई। बारिश का मौसम शुरू होते ही खेत में काम शुरू हो गया है।

श्रीमती दुर्गा जीवन चनाफने नामक महिला खेत में काम करने गयी थी। काफी देर होने के बाद भी वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो खेत के रास्ते पर बैठे बाघ ने हमला कर दुर्गा को मार डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है। इस बीच तीन दिन पहले इस क्षेत्र के नागरिकों और पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय गजपुरे ने वन विभाग से बाघ की देखभाल करने की मांग की थी। लेकिन वन विभाग ने इसे नजरअंदाज कर दिया।