logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: युवक पर चाकुओं से हमला, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: राजुरा तहसील में पुरानी दुश्मनी में एक युवक पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए राजुरा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर होने पर उसे चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान  विक्रांत महेश रामटेके (20, इंदिरानगर) निवासी के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार रात आठ बजे नागराज कैफे के पास हुई। वहीं इस हमले शामिल प[पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, विक्रांत महेश रामटेके को आरोपी ने ट्रेंड्स शोरूम के पास फोटो शूट का ऑर्डर देने के लिए बुलाया था।  फोटो शूट की बात करने के बाद विक्रांत जाने ही वाला था तभी एक ने जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया. वही झटका उसके सीने पर लगा और खून बहने लगा और वह घबराकर अपनी जान बचाने के लिए विक्रांत ट्रेंड्स शोरूम में छिप गया। उसका दोस्त उसके साथ था और उसने उसे फोन करना शुरू कर दिया लेकिन विक्रांत डर गया और उसने उसका फोन नहीं उठाया। 
 
इसी दौरान उसके शरीर से जब खून बहने के कारण उसे चक्कर आने लगा और उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। एक दोस्त ने विक्रांत की आंखों पर पानी छिड़का और समझदार नागरिकों ने उसे उपजिला अस्पताल राजुरा में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण विक्रांत को इलाज के लिए चंद्रपुर में भर्ती कराया गया। पुरानी दुश्मनी में युवक पर हमला होने की जानकारी सामने आई है। 
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।