logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

संभाजी भिड़े के बयान पर बढ़ा विवाद, विजय वडेट्टीवार ने दर्ज कराई शिकायत


चंद्रपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले श्री शिवप्रतिस्थान हिंदुस्थान के संस्थापक मनोहर कुलकर्णी उर्फ ​​संभाजी भिड़े को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी लगातार इसको लेकर सड़क पर आंदोलन कर भिड़े को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री विधायक विजय वडेट्टीवार ने संभाजी भिड़े के खिलाफ ब्रम्हपुरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

वडेट्टीवार ने कहा, “महात्मा गांधी न केवल भारत का बल्कि पूरे विश्व का सम्मान हैं। महात्मा गांधी के व्यक्तित्व का अध्ययन पूरी दुनिया में किया जाता है। उन्होंने दुनिया को शांति, अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया, इसीलिए 2007 से संयुक्त राष्ट्र ने महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “महात्मा गांधी के व्यक्तित्व ने कई महान हस्तियों को प्रभावित किया। महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने कहा था कि महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक जीवंत विचार थे। ऐसी महान विभूति के बारे में संभाजी भिडे का उद्गार विचलित करने वाला है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “बयान से भारतीयों के मन में भिड़े के खिलाफ विरोध की भावना पैदा हो गई है. वे हमेशा समाज में कलह पैदा करना, नफरत पैदा करना, युवाओं को सांप्रदायिक दंगे करने के लिए प्रेरित करना जैसे काम करते रहे हैं।” वडेट्टीवार समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिकायत के जरिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।