logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ब्रह्मपुरी के ख्रिस्तानंद हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई; जिला शल्य चिकित्सक ने किया सील


चंद्रपुर: ब्रह्मपुरी तालुका के प्रसिद्ध और सेवाभावी माने जाने वाले ख्रिस्तानंद हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद कुछ मरीजों में संक्रमण फैलने और उनकी आंखों की रोशनी जाने की गंभीर शिकायत मिलने के बाद जिला शल्य चिकित्सक ने सोमवार को अस्पताल की रजिस्ट्रेशन रद्द कर दी और ऑपरेशन थिएटर सहित नर्सिंग होम से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से जिले के चिकित्सा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

क्रिश्चियन मिशनरी द्वारा संचालित इस अस्पताल में कम खर्च में इलाज मिलने के कारण बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। लेकिन हाल ही में यहां हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से तीन मरीजों की दृष्टि जाने की शिकायत जिला शल्य चिकित्सक कार्यालय को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच समिति गठित की।

प्राथमिक जांच में अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं और बॉम्बे नर्सिंग होम एक्ट, 1949 के नियमों का उल्लंघन सामने आया। इसके बाद जिला शल्य चिकित्सक ने अस्पताल की रजिस्ट्रेशन (क्रमांक 108) अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी। प्रशासन ने अस्पताल के सभी ऑपरेशन थिएटर सील कर दिए हैं और अस्पताल प्रशासक फादर शिजो जॉर्ज पनायेलील को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अवैध ऑपरेशन थिएटर और नियमों का उल्लंघन

जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में नेत्र रोग के लिए अलग से स्वीकृत बेड नहीं होने के बावजूद अवैध रूप से नेत्र शल्य चिकित्सा की जा रही थी। राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संक्रमण के कारण मरीजों की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई।

जिला शल्य चिकित्सक डॉ. महादेव चिंचोळे ने कहा, “मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताएं और नियमों का उल्लंघन सामने आने पर अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर सील किया गया है और रजिस्ट्रेशन रद्द कर दी गई है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक यह कार्रवाई जारी रहेगी, हालांकि अस्पताल का बाह्यरुग्ण विभाग (ओपीडी) फिलहाल चालू रहेगा।”