logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मूलाधर बारिश से बिगड़े हालत, पुल के ऊपर पानी बहने से नागपुर-चंद्रपुर-नागभीड मार्ग हुआ बंद


चंद्रपुर: जिले में रात भर हुई भारी बारिश के कारण नदियां और नहरें उफान पर हैं। नागभीड-उमरेड-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 253 नागभीड़ एमआईडीसी के पास बामनी पुल पर पानी बढ़ने के कारण यातायात के लिए बंद है। मानसून की दस्तक के बाद पहली बार शनिवार की रात और रविवार की सुबह जिले में भारी बारिश हुई। जिले की कई नदियां उफान पर हैं। वैनगंगा, वर्धा, अंधारी, इराई, पैनगंगा और अन्य नदियों में पानी है।

सबसे ज्यादा बारिश सावली तहसील में 143.5 मिमी और नागभीड तहसील में 123.6 मिमी हुई है। लगातार बारिश के कारण इस तहसील में कई सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। पानी बढ़ने के कारण नागभीड़ एमआईडीसी के पास बामनी पुल को सुबह से ही यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। नागभीड-उमरेड-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 253 पर यातायात सुबह से ही बंद है. जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया है।