logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ के हमले में वृद्ध महिला की मृत्यु, ग्रामीणों में भय


चंद्रपुर: अपने खेत में गई एक महिला पर बाघ द्वारा हमला कर उसे मार डालने की घटना भद्रावती तहसील के टेकाडी दिक्षी में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मीबाई रामराव कन्नाके दीक्षित (60) है।

मृतका अपनी बहू के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे एक धारीदार बाघ ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के चिल्लाने पर बाघ लक्ष्मीबाई को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और थानेदार बिपिन इंगले के मार्गदर्शन में पुलिस सहायक निरीक्षक राहुल काइट जांच कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।